
IPL 2025 प्लेऑफ की रेस से KKR का कट गया पत्ता, 4 टीमों में छिड़ी जंग
IPL 2025: आईपीएल 2025 प्लेऑफ से कोलकाता नाइट राइडर्स का सफर खत्म हो गया है। इसके अलावा 4 टीमों की प्लेऑफ में पहुंचने के लिए जंग जारी है।
Edited By Alsaba Zaya

Edited By Alsaba Zaya
IPL 2025: 17 मई को आरसीबी बनाम केकेआर के बीच मुकाबला खेला जाने वाला था। लेकिन बारिश के कारण मुकाबला रद्द हो गया। दोनों टीमों को 1-1 अंक मिल गए। हालांकि मैच रद्द होने से कोलकाता को भारी नुकसान हुआ। कोलकाता का सफर प्लेऑफ से खत्म हो गया। केकेआर प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली चौथी टीम बन गई। हालांकि अब 4 टीमों के बीच प्लेऑफ में पहुंचने की जंग छिड़ गई है। इन 4 टीमों में जीटी, पंजाब किंग्स, मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें हैं। वहीं आरसीबी लगभग प्लेऑफ 2025 में क्वालीफाई कर गई है।
🚨 Update 🚨
The toss has been delayed due to rain. Stay tuned for further updates.#TATAIPL | #RCBvKKR pic.twitter.com/AQzBqFNV6M
— IndianPremierLeague (@IPL) May 17, 2025
अब इन टीमों के बीच प्लेऑफ में पहुंचने के लिए जंग जारी है। वहीं केकेआर के अलावा सीएसके, राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, का पत्ता साफ हो गया है। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: