हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: छाया ग्रह केतु से क्यों लगता है डर, 2025 में किस पर होगा कैसा असर? पंडित सुरेश पांडेय से जानें

Ketu ka Asar: केतु का कोई भौतिक अस्तित्व नहीं है, इसलिए इसे छाया ग्रह कहते हैं। यह सिर विहीन माना गया है जिसका प्रभाव अनिश्चित है। साल 2025 मंगल का साल है, जिसका केतु से योग, संयोग और दृष्टि अच्छा नहीं माना गया है। आइए जानते हैं, साल 2025 में केतु क्या-क्या कर सकते हैं, क्या-क्या उपाय करने से केतु से शांति मिलेगी?

विज्ञापन

Ketu ka Asar: केतु को ज्योतिष में एक छाया ग्रह के रूप में जाना जाता है, जिसका भौतिक अस्तित्व नहीं है, लेकिन इसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन में अदृश्य रूप से होता है। यह रहस्यमय और अज्ञात शक्ति का प्रतीक है, जिसके प्रभाव को समझना मुश्किल है और इसकी अनिश्चितता लोगों को डराने का कारण बनती है। दूसरी और, केतु का अशुभ प्रभाव व्यक्ति के जीवन में भ्रम, मानसिक तनाव, अप्रत्याशित घटनाएं और नुकसान लाता है। लोग इसके परिणामस्वरूप स्वास्थ्य, करियर और संबंधों में समस्याओं का सामना करते हैं, जिससे डर बढ़ता है।

सिर और मस्तिष्क के कष्ट और विकार का कारण है केतु

केतु को मंगल ग्रह के समान माना गया है। यह ग्रह भी मंगल जैसे ही बली और उग्र होते हैं। केतु की महादशा भी मंगल की तरह 7 साल की होती है। साल 2025 मंगल ग्रह का साल बताया जा रहा है। इस साल यानी 2025 में केतु का किस पर क्या असर होगा, किसको फेवर करेंगे और किसको परेशान? बता दें कि केतु ग्रह का केवल धड़ होता है, यह सिर-विहीन ग्रह है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मनुष्य के गर्दन से ऊपर यानी सिर और मस्तिष्क से जुड़ी जितनी भी परेशानियां हैं, वे सब केतु के वजह से हुई मानी जाती हैं। यह ग्रह बुद्धि और विवेक को भ्रमित करता है।

छाया ग्रह केतु से क्यों लगता है डर?

ज्योतिष शास्त्र में स्वास्थ्य संबंधी परेशानी, खासतौर पर सिरदर्द या माइग्रेन का कारण केतु को माना गया है। यदि कुंडली में चंद्रमा बलवान या सही नहीं है और केतु के साथ है, केतु की दशा और अन्तर्दशा में जातक विक्षिप्त या पागल भी हो जाता है। वहीं जब मंगल दूषित होते हैं और केतु के असर में होते हैं, सिर में चोट, हैमरेज आदि होने की आशंका रहती है। इन सब कारणों से केतु ग्रह से डर लगता है। यदि आप यह जानना चाहते हैं कि साल 2025 में केतु क्या-क्या कर सकते हैं और क्या-क्या उपाय करने से केतु से शांति मिलेगी, तो आपको यह वीडियो जरुर देखना चाहिए।

विज्ञापन

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola