Keshav Prasad Maurya UP Political News: आम चुनाव के नतीजे आने के बाद उत्तर प्रदेश का सियासी मैदान लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। पिछले कई दिनों से बीजेपी के अंदर कलह की अटकलें लगाई जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सीएम योगी आदित्यनाथ की कुर्सी खतरे में हैं। खासतौर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के कार्यों ने इन अफवाहों को और हवा दे दी है। हालांकि बीजेपी बार-बार इन खबरों का खंडन करती आई है। मगर एक बार फिर केशव प्रसाद मौर्य ने पार्टी में बगावत के संकेत देने शुरू कर दिए हैं।
दरअसल 22 जुलाई को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ में सभी पार्टियों की बैठक बुलाई थी। योगी की इस बैठक में कई नेताओं ने हिस्सा नहीं लिया। इस लिस्ट में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता ओम प्रकाश राजभर का नाम भी शामिल है। मगर क्या आप जानते हैं कि योगी की बैठक छोड़कर राजभर लखनऊ में डिप्टी सीएम से मिलने पहुंच गए। दोनों के बीच घंटों बातचीत हुई। ये मामला अभी थमा ही था कि केशव प्रसाद मौर्य निषाद पार्टी के नेता संजय निषाद से मिलने पहुंच गए।
बता दें कि यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने संजय निषाद के साथ मुलाकात की तस्वीरें भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। डिप्टी सीएम ने एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए लिखा लखनऊ के सात कालिदास मार्ग स्थित कैंप कार्यालय पर माननीय कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सजय निषाद जी और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री रविंद्र मणि निषाद जी से शिष्टाचार भेंट की। हमारे बीच अलग-अलग विषयों पर चर्चा हुई। दरअसल 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से केशव प्रसाद मौर्य योगी कैबिनेट की बैठक से गायब होने लगे हैं। ऐसे में डिप्टी सीएम की इन मुलाकातों के कई मायने निकाले जा रहे हैं। केशव प्रसाद मौर्य की ये मुलाकातें आखिर किस तरफ इशारा कर रही हैं? देखिए इस वीडियो में…
संबंधित खबरें
यूपी कांग्रेस की कमान संभालते ही आराधना मिश्रा ने दिया ये बड़ा बयान
7 hrs agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
17 hrs agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
18 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
19 hrs agoप्रदर्शनकारियों के लिए गुड न्यूज! अब कांग्रेस के वकील लड़ेंगे आपका केस
1 day agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
1 day ago'परमिशन देने वाली दिल्ली पुलिस कौन होती है...', CJP प्रवक्ता का बड़ा बयान
2 days agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines