हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: कर्नाटक के बाद केरल में भी 'वोट चोरी', महिला के घर के पते पर 9 फर्जी वोटर?

केरल के त्रिशूर में फर्जी वोटर पंजीकरण को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रसन्ना नाम की एक महिला ने दावा किया है कि उसके घर के पते पर 9 फर्जी मतदाता दर्ज हैं, जबकि वह अपने परिवार में त्रिशूर शहर में वोट देने वाली अकेली व्यक्ति है। महिला का कहना है कि परिवार के अन्य सदस्यों के मतदाता पहचान पत्र पैतृक गांव में पंजीकृत हैं।

विज्ञापन
महिला ने कहा- उसके घर के पते पर 9 फर्जी वोटर कार्ड बने हैं

फर्जी वोटर को लेकर इस वक्त जबरदस्त हंगामा हो रहा है। सरकार और चुनाव आयोग पर सवाल उठाए जा रहे हैं। विपक्ष लगातार इस मामले को लेकर हंगामा कर रहा है और विरोध प्रदर्शन कर रहा है। राहुल गांधी ने कर्नाटक की एक विधानसभा सीट को लेकर सवाल उठाया था और अब केरल की एक महिला ने चौंकाने वाला दावा किया है।

महिला ने दावा किया है कि त्रिशूर स्थित उसके घर के पते पर नौ फर्जी मतदाता पंजीकृत हैं। महिला का कहना है कि वह अपने परिवार में अकेली है, जो त्रिशूर शहर में वोट देती है। यह वही जगह है जहां से भाजपा ने 2024 के चुनावों में जीत हासिल की थी। महिला का कहना है कि परिवार के अन्य सदस्यों का मतदाता पहचान पत्र पैतृक गांव में पंजीकृत है।

मीडिया से बात करते हुए प्रसन्ना नाम की इस महिला ने बताया कि वह अपने परिवार में त्रिशूर शहर में वोट देने वाली एकमात्र व्यक्ति हैं। परिवार में चार अन्य वयस्क और दो बच्चे हैं और ये सभी अन्य जगह पर पंजीकृत हैं। पूरी खबर वीडियो में देखिए।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola