rahul gandhi-Priyanka gandhi

Video: प्रियंका को वायनाड से चुनाव लड़ाकर 1 तीर से 5 निशाने लगाएंगे राहुल गांधी! कैसे निपटेगी BJP?

Lok Sabha Election Result 2024: इस बार लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने रायबरेली और वायनाड दोनों सीटों पर जीत हासिल की थी। नियम के अनुसार राहुल गांधी ने वायनाड सीट खाली करने का ऐलान किया है। कांग्रेस ने यहां से प्रियंका गांधी को कैंडिडेट घोषित किया है। राहुल गांधी रायबरेली सीट से सांसद रहेंगे।

Wayanad Congress Candidate Priyanka Gandhi: राहुल गांधी ने वायनाड सीट छोड़ने का फैसला किया है। इस बार के आम चुनाव में कांग्रेस नेता ने दो सीटों से जीत हासिल की थी। राहुल गांधी ने केरल की वायनाड और उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट पर चुनाव लड़ा था। दोनों सीटों पर राहुल को जीत हासिल हुई। यूपी में कांग्रेस को राहुल की जीत के अलावा कई और सीटों पर संजीवनी मिल गई। अमेठी जैसी पारंपरिक सीट कांग्रेस को फिर मिल गई। चुनाव नतीजे आने के बाद नियमानुसार एक आदमी एक सीट से ही सांसद रह सकता है।

विज्ञापन

इसलिए दूसरी सीट राहुल को छोड़नी पड़ी। यहां फिर से उपचुनाव होगा, जिसके लिए कांग्रेस ने प्रियंका गांधी (राहुल गांधी की बहन) को कैंडिडेट घोषित कर दिया है। माना जा रहा है कि कांग्रेस ने ऐसा करके 1 तीर से 5 निशाने साधे हैं। पहला निशाना कांग्रेस का मिशन यूपी है। जिस हिसाब से कांग्रेस को यहां समर्थन जनता का मिला है। उसकी उम्मीद शायद ही पार्टी ने की हो। कांग्रेस का दूसरा निशाना केरल में सत्ता हासिल करने के अलावा साउथ में पार्टी को मजबूत करना है। देखते हैं यह खास रिपोर्ट…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ