हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: 'काले बैग, काले कपड़े में थे आतंकी', चश्मदीद ने कठुआ हमले की बताई पूरी सच्चाई

Jammu Kashmir News : जम्मू कश्मीर में आतंकियों ने एक बार फिर सुरक्षा बलों को अपना निशाना बनाया। इस बार उन्होंने सेना की गाड़ी में फायरिंग कर दी, जिसमें 5 जवान शहीद हो गए। इसके बाद भारतीय सेना ने पूरे इलाके को घेर लिया और सर्च अभियान तेज कर दिया।

विज्ञापन
Kathua Terror Attack

Kathua Terror Attack : जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा बलों ने सर्च अभियान तेज कर दिया। माना जा रहा है कि डोडा के जंगल में भी आतंकी छिपे हुए हैं। सेना ने पूरे इलाकों को छावनी में तब्दील कर दी है। इस दौरान सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ भी हुई। इस एनकाउंटर को लेकर चश्मदीद ने बड़ा बयान दिया है।

आतंकी हमले के चश्मदीद सुनीता देवी ने कहा कि मेरे घर के सामने फायरिंग हुई। घर से बाहर निकले तो देखा कि सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच गोलीबारी हो रही थी। काले बैग लिए दो आतंकी दिखे। वे काले कपड़े पहने हुए थे। आपको बता दें कि इससे पहले घात लगाकर बैठे आतंकियों ने सेना की गाड़ी पर गोलीबारी कर दी थी, जिसमें 5 जवान शहीद हो गए थे, जबकि 5 जख्मी हो गए। आतंकियों ने ग्रेनेड भी फेंका था। पूरी जानकारी के लिए देखें वीडियो।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola