IND vs WI: 'मेरे लिए जवाब देना मुश्किल…' टीम से ड्रॉप होने पर सामने आया Karun Nair का रिएक्शन

Karun Nair: इंग्लैंड दौरे पर बल्ले से कुछ खास प्रदर्शन करने में नाकाम रहे करुण नायर को वेस्टइंडीज सीरीज के लिए इग्नोर कर दिया है. टीम से ड्रॉप होने के बाद करुण का पहला रिएक्शन सामने आया है. दाएं हाथ के बल्लेबाज को इंग्लैंड दौरे पर 8 साल बाद टेस्ट टीम में मौका दिया गया था.

Karun Nair

Karun Nair: वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है. रविंद्र जडेजा को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है, तो देवदत्त पडिक्कल और एन जगदीशन टीम में अपनी जगह बनाने में सफल रहे हैं. हालांकि, करुण नायर को एक सीरीज बाद ही सिलेक्टर्स ने नजरअंदाज कर दिया है. इंग्लैंड दौरे पर करुण का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था. करुण अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील करने में नाकाम रहे थे.

टीम से ड्रॉप होने के बाद करुण नायर का पहला रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने कहा, “हां, मुझे चयन की उम्मीद थी. मुझे नहीं पता कि क्या कहना चाहिए और मेरे पास शब्द नहीं हैं. मेरे पास कहने के लिए कुछ खास नहीं है. मेरे लिए जवाब देना बहुत मुश्किल है. आपको सिलेक्टर्स से पूछना चाहिए कि वह क्या सोच रहे हैं. इंग्लैंड दौरे पर आखिरी टेस्ट की पहली पारी में जब किसी से भी रन नहीं बने थे, तो मैंने फिफ्टी लगाई थी. ऐसे में मुझे लगा था कि मैंने बल्ले से योगदान दिया था.” अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ