Kartik Month 2025 Upay

Video: कार्तिक माह में इन स्थानों पर जलाएं दीप, भाग्योदय होने से नहीं रोक पाएगा कोई

Kartik Month 2025 Upay: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, इस समय 2025 का आठवां महीना कार्तिक चल रहा है, जो कि पूजा-पाठ के लिए बेहद शुभ है. आज प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको कार्तिक माह में दीपदान करने से जुड़े प्रभावशाली उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं.

Kartik Month 2025 Upay: ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार, इस वक्त वर्ष 2025 का 9वां महीना सितंबर चल रहा है, जबकि हिंदू कैलेंडर के मुताबिक, इस समय साल 2025 का आठवां माह कार्तिक चल रहा है. इस बार कार्तिक माह का आरंभ 8 अक्टूबर से हो गया है, जिसका समापन 5 नवंबर 2025 को होगा. धार्मिक और ज्योतिष दोनों के लिहाज से कार्तिक माह खास है क्योंकि इस दौरान दिवाली, धनतेरस, गोवर्धन पूजा, भाई दूज और कार्तिक चौमासी चौदस आदि महत्वपूर्ण त्योहार हैं. इसके अलावा इस दौरान कई प्रभावशाली ग्रहों की चाल में भी बदलाव हो रहा है, जिसका गहरा प्रभाव सभी राशियों के जीवन पर पड़ेगा.

विज्ञापन

धार्मिक मान्यता के अनुसार, कार्तिक माह में दीपदान यानी दीपक जलाकर उसका दान करना या उसे किसी उपयुक्त स्थान पर सही दिशा में रखना बेहद उत्तम होता है. खासकर, किसी तीर्थ स्थल या नदी के किनारे दीपदान करने से सोया हुआ भाग्य जाग जाता है. इसके अलावा गंगा नदी के किनारे 108 दीपक जलाने से जीवन के बड़े से बड़े कष्ट से मुक्ति मिलती है. यदि आप कार्तिक माह के अन्य उपायों के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ