Video: कर्नाटक में एक विधायक को मिलेंगे 50 करोड़, बीजेपी ने साधा निशाना

BJP criticizes Karnataka CM: कर्नाटक सरकार ने विधायक निधि बढ़ाने का फैसला किया है। अब सरकार एक वित्तीय वर्ष में प्रत्येक विधायक को 50 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित करेगी। इस फैसले को लेकर बीजेपी ने सवाल उठाए हैं।

Karnataka MLA fund increased

Karnataka MLA fund: कर्नाटक में सीएम बदलने की अटकलों के बीच विधायक निधि को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला किया है। सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि विधायक पिछले काफी समय से विधायक निधि बढ़ाने को लेकर मांग कर रहे थे। विधायक लगातार विकास योजनाओं में फंड्स की कमी की शिकायत कर रहे थे। ऐसे में अब विधायकों को एक वित्तीय वर्ष में 50 करोड़ रुपये विकास योजनाओं के लिए दिए जाएंगे। जिसमें सड़क और पुलों का निर्माण, लाइट की व्यवस्था, नालों का निर्माण और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं का विकास शामिल हैं। ये पैसे अलग-अलग मद में दिए जाएंगे।

वहीं इस फैसले को लेकर बीजेपी ने सवाल उठाया है। बीजेपी वाई येदियुरप्पा ने कहा कि सीएम सिद्धारमैया कुर्सी बचाने और असंतुष्ट विधायकों को संतुष्ट करने के लिए यह कदम उठा रहे हैं। वीडियो के जरिए समझें पूरा मामला…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ