हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Karisma Kapoor की बेटी का मिस्ट्री बॉय संग जुड़ा नाम, पिता की मौत के बाद पहली बार मुस्कुराती आईं नजर

Karisma Kapoor Daughter Samaira Kapur: करिश्मा कपूर की बेटी का एक मिस्ट्री मैन के साथ वीडियो वायरल हो रहा है। समायरा के लिंकअप की रूमर्स उड़ रही हैं। अब इसके पीछे क्या कारण है? चलिए जानते हैं।

विज्ञापन
करिश्मा कपूर की बेटी मिस्ट्री मैन के साथ आईं नजर। (Photo Credit- Social Media)

Karisma Kapoor Daughter Samaira Kapur: करिश्मा कपूर की बेटी समायरा कपूर का पिता के निधन के बाद एक वीडियो सामने आया है। इस हादसे के बाद समायरा कपूर पहली बार मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। उनके चेहरे पर चमक दिखाई दे रही है। ब्लैक शॉर्ट ड्रेस में समायरा बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने शॉर्ट हेयर को हाफ टाई किया हुआ था और उनके लुक को देखकर ऐसा ही लग रहा है जैसे वो पार्टी करके लौट रही हों। इस दौरान उनके साथ एक लड़का भी दिखाई दिया।

समायरा कपूर के साथ नजर आ रहा मिस्ट्री बॉय कौन है? अभी तक उसे लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि, अब इस वीडियो को देखकर लोगों ने करिश्मा कपूर और संजय कपूर की बेटी का नाम इस लड़के के साथ जोड़ना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर अब ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि करिश्मा कपूर की लाडली इस मिस्ट्री मैन को डेट कर रही हैं। उनकी स्माइल देखकर लोग बोल रहे हैं कि लोलो की लाडली इस शख्स की कंपनी में खुश हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola