कांवड़ यात्रा रूट पर नेमप्लेट लगाने के आदेश क्यों? जानें फैसले के पीछे की कहानी

UP eateries on Kanwar Yatra Route: यूपी में कांवड़ यात्रा रूट में ठेलों और ढाबों पर मालिक की नेमप्लेट लगाने को लेकर बवाल मचा हुआ है। विपक्ष जहां सत्ता पक्ष पर हमलावर है। वहीं योगी सरकार ने पूरे प्रदेश के लिए आदेश लागू कर दिया है।

Congress Slams on Kanwar route Eateries Order

UP eateries on Kanwar Yatra Route: कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां जारी हैं। यात्रा रूट पर जो ठेली वाले हैं, ढाबे वाले हैं, उनको चिन्हित करके प्रशासन एक्शन ले रहा है। पूर्व में ऐसे भी मामले सामने आए हैं कि कांवड़ में जो कांवड़िए आते हैं, कई जगह उनका रेट लिस्ट को लेकर होटल और ढाबों पर विवाद भी हुआ है। इसके अलावा कुछ मुद्दे ये उठते रहे कि कोई नॉनवेज किसी दुकान पर है या कोई अन्य धर्म का, कोई अन्य संप्रदाय का व्यक्ति, किसी अन्य नाम से कोई होटल खोला हुआ है। इसको लेकर भी विवाद रहा है। ऐसे में प्रशासन ने फैसला लिया है कि जो भी दुकान है, होटल है, ढाबा है, सब पर, जो उसका मालिक हो, उसका नाम बड़े-बड़े अक्षरों में साफ सुथरा इंगित हो। दुकानों पर रेट लिस्ट लगाई गई हो। साथ ही वहाँ जो काम करते हों, उनका नाम भी इंगित हो, ताकि किसी प्रकार की कोई समस्या ना उत्पन्न हो।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ