Sameer Rizvi

IPL 2026 में तबाही मचाएगा दिल्ली कैपिटल्स का ये स्टार! 36 छक्के जड़कर उड़ाए गेंदबाजों के होश 

UP Premier League 2025: आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले इस बल्लेबाज ने यूपी प्रीमियर लीग में बल्ले से तहलका मचाया हुआ है। अब तक खेले गए टूर्नामेंट में दिल्ली कैपिटल्स के इस स्टार ने 36 चौके और इतने ही छक्के जड़कर गेंदबाजों के होश उड़ा दिए हैं।

UP Premier League 2025: उत्तर प्रदेश प्रीमियर लीग 2025 में कई युवा खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ रहे हैं। जिसमें कई आईपीएल के सितारे शामिल हैं। इस लिस्ट में कानपुर सुपरस्टार्स के कप्तान का नाम भी शामिल है। आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले इस बल्लेबाज ने यूपी प्रीमियर लीग में बल्ले से तहलका मचाया हुआ है। अब तक खेले गए टूर्नामेंट में दिल्ली कैपिटल्स के इस स्टार ने 36 चौके और इतने ही छक्के जड़कर गेंदबाजों के होश उड़ा दिए हैं। 

विज्ञापन

समीर रिजवी ने बल्ले से मचाया तहलका 

गौर गोरखपुर लायंस के खिलाफ समीर रिजवी ने 43 गेंदों में 75 रनों की शानदार पारी खेली। हालांकि उसके बाद भी कानपुर सुपरस्टार्स की टीम सुपर ओवर में मुकाबला हार गई। अब तक यूपी प्रीमियर लीग 2025 में समीर ने 10 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 61.38 की शानदार औसत से 491 रन बनाए हैं। इस दौरान रिजवी का स्ट्राइक रेट 161.51 का रहा है। वहीं 36 गगनचुंबी छक्के जड़कर रिजवी ने गेंदबाजों को परेशान कर दिया है। समीर आईपीएल 2026 के दौरान दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी इसी लय को बरकरार रखने का प्रयास करेंगे। इस लीग के बारे में ज्यादा जानने के लिए देखें पूरा वीडियो…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ