अखिलेश यादव के सामने यूपी विधानसभा के लिए नेता प्रतिपक्ष चुनने की चुनौती है। फाइल फोटो

अगले 24 घंटे में बड़ा बम फोड़ेंगे अखिलेश, राजनीति में पलट सकते हैं खुद का फैसला

Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी ने कन्नौज से तेज प्रताप यादव को टिकट दिया है। लेकिन पार्टी का एक गुट उनका विरोध कर रहा है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस मुद्दे पर नाराज कार्यकर्ताओं से 24 घंटे का समय मांगा है।

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई हुई है। दरअसल, यहां कन्नौज लोकसभा सीट से सपा उम्मीदवार तेज प्रताप यादव का स्थानीय सपा कार्यकर्ता जमकर विरोध कर रहे हैं। विरोध यहां तक पहुंच गया है कि वे उनके प्रचार में भी शामिल नहीं हो रहे। कार्यकर्ताओं की अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव से खुद यहां चुनाव मैदान में उतरने की मांग है। अनुमान है कि अगले 24 घंटे में अखिलेश इसे लेकर कोई बड़ा फैसला कर सकते हैं।

विज्ञापन

अखिलेश के भतीजे हैं तेज प्रताप 

हाल ही में समाजवादी पार्टी ने कन्नौज से पार्टी नेता तेज प्रताप को टिकट दिया है। इसके बाद से ही उनका विरोध शुरू हो गया और पार्टी नेता लगातार अखिलेश से इसे लेकर मुलाकात कर अपना निर्णय बदलने की मांग कर रहे हैं। बता दें तेज प्रताप यादव रिश्ते में अखिलेश के भतीजे हैं। बताया जा रहा है कि तेज प्रताप के उम्मीदवार बनाने से पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने भी अखिलेश को अपनी आपत्ति जताई है। इस सब के बाद अब अखिलेश यादव ने इस मुद्दे पर पार्टी नेताओं से 24 घंटे का समय मांगा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ