हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Video: फिर दिखा कन्हैया कुमार का पुराना अंदाज, मशाल लेकर सड़क पर क्यों उतरे?

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत गर्म है। वोटर लिस्ट में धांधली का आरोप लगाते हुए विपक्ष सरकार और चुनाव आयोग पर हमला बोल रहा है। कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे मशाल लेकर सड़कों पर प्रदर्शन करते दिख रहे हैं। यह विरोध प्रदर्शन बिहार के बेगूसराय में हुआ।

विज्ञापन
बेगुसराय में प्रदर्शन करते कन्हैया कुमार

बिहार विधानसभा चुनाव के चलते जमकर राजनीति हो रही है। वोटर लिस्ट में धांधली समेत कई आरोप लगाकर विपक्ष प्रदर्शन कर रहा है और सरकार के साथ ही चुनाव आयोग पर हमलावर है। इसी बीच कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह मशाल लेकर सड़कों पर उतरते दिखाई दे रहे हैं। कन्हैया कुमार अकेले नहीं हैं, बल्कि उनके साथ लोगों की भीड़ भी है।

दरअसल, कन्हैया कुमार प्रदर्शन करने के लिए बिहार के बेगूसराय में मशाल लेकर लोगों के साथ सड़कों पर उतर गए थे। मीडिया से बात करते हुए कन्हैया कुमार ने कहा कि हमारे नेता की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ऐसा डेटा देना पड़ेगा, जिससे लोग अपना नाम आसानी से सर्च कर सकें। कोर्ट ने यह भी कहा कि डॉक्युमेंट के तौर पर आधार कार्ड को स्वीकार करना पड़ेगा। इसके लिए कांग्रेस और बेगूसराय के जिलाध्यक्ष को धन्यवाद देते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें