हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Video: कंचनजंगा एक्सप्रेस हादसे का दोषी कौन? कैसे फेल होता है सिग्नल

West Bengal Train Accident : पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में बड़ा ट्रेन हादसा हो गया, जिसमें 9 यात्रियों की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए। अब बड़ा उठता है कि कंजनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन हादसे का जिम्मेदार कौन है और सिग्नल कैसे फेल होता है?

विज्ञापन
Kanchanjunga Express Train Accident

Kanchanjunga Express Train Accident : पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में सोमवार को एक्सप्रेस ट्रेन और मालगाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक मालगाड़ी के डिब्बे कंचनजंगा एक्सप्रेस के कोच के ऊपर चढ़ गए। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है। अब बड़ा सवाल उठता है कि आखिर किसकी गलती से यह हादसा हुआ और सिग्नल कैसे फेल होता है?

पिछले 10 सालों में 7 बड़े ट्रेन हादसे हुए। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मालगाड़ी के लोको पायलट ने सिग्नल की अनदेखी की। अब सवाल है कि किन कारणों से एक ही पटरी पर एक्सप्रेस और मालगाड़ी पहुंच गई। नजदीकी स्टेशन से ट्रेन को सिग्नल मिलता है। हो सकता है कि लोको पायलट ने दिए गए सिग्नल को न देखो हो। माना जाता है कि एक पटरी पर 2 से 3 ट्रेनें दौड़ सकती हैं, लेकिन इनके बीच में हमेशा एक नियमित दूरी बनी रहती है। ऐसे में सिग्नल बेहद अहम हो जाता है। सिग्नल बताता है कि आगे कोई ट्रेन है या नहीं। हालांकि, मंत्रालय का कहना है कि यह सिग्नल ओवरशूट का मामला है। अर्थात् मालगाड़ी को आगे जाने के लिए सिग्नल नहीं मिला था, लेकिन फिर भी वह आगे निकल गई। पूरी जानकारी के लिए वीडियो देखिए।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें