हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

'अचानक से बहुत तेज आवाज हुई...' लोगों ने बयां की रोंगटे खड़े कर देने वाली रेल हादसे की कहानी

Kanchanjungha Express Accident Update: पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में न्यू जलपाईगुड़ी के पास त्रिपुरा के अगरतला से आ रही कंचनजंगा एक्सप्रेस का भयानक हादसा हो गया। इस हादसे में 15 लोगों की जान चली गई। यहां रहने वाले लोगों ने बताया कि आखिर हादसे के बाद क्या हुआ। देखें वीडियो…

विज्ञापन

Kanchanjungha Express Accident Update: ‘अचानक बहुत तेज आवाज हुई… यहां आसपास के सभी लोग रेलवे ट्रेक पर पहुंचे और ट्रेन में फंसे लोगों को निकालने लगे…।’ यह कहना है न्यू जलपाईगुड़ी के रेलवे ट्रेक के पास रहने वाले लोगों का। सोमवार सुबह पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में न्यू जलपाईगुड़ी के पास एक बड़ा ट्रेन हादसा हुआ।

इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। इस हादसे के दौरान क्या हुआ और कैसे एक आवाज से पूरे क्षेत्र के लोगों के रोंगटे खड़े हो गए, इन सब के बारे में घटनस्थल पर मौजूद लोगों ने मीडिया को बताया। मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि आज ‘बकरीद’ के मौके पर वह लोग मस्जिद में नमाज अदा करके घर लौट रहे थे, तब उन्होंने ट्रेन को इस भयानक स्थिति में देखा। पहले वह डर गए थे, लेकिन फिर तुरंत वहां कर लोगों की मदद करने लगे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola