NakulNath May Join BJP: कांग्रेस के दिग्ग्गज नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने पर ब्रेक लग गया है। लेकिन अभी उनके बेटे और मध्यप्रदेश छिंदवाड़ा से सांसद नकुलनाथ पर कई अटकलें लगाई जा रही हैं। दरअसल, सोमवार को उस समय कमलनाथ के बीजेपी में जाने वाली खबरों पर विराम लगा जब कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने कमलनाथ से मुलाकात की और बाहर आकर कमलनाथ के बीजेपी में जाने संबंधी बातों को पूरी तरह निराधार बताया।
मीडिया की बनाई गई बातें
सज्जन सिंह के बयान को इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि मध्यप्रदेश की राजनीति में वह कमलनाथ और उनके परिवार के काफी करीबी माने जाते हैं। सज्जन सिंह ने कहा कि कमलनाथ कांग्रेस के लिए 29 सीटों पर जातिगत विश्लेषण कर रहे हैं। उन्होंने बीते शनिवार को इसलिए अपने बीजेपी में जाने संबंधी खबरों का खंडन नहीं किया क्योंकि यह सब मीडिया की ही बनाई गई बातें हैं।
मध्यप्रदेश कांग्रेस का कल शक्ति प्रदर्शन
सज्जन सिंह ने नकुलनाथ के भी कांग्रेस की टिकट पर छिंदवाड़ा से लोकसभा चुनाव लड़ने की बात कही है। लेकिन पेंच यहां फंसा हुआ है कि कल (20 फरवरी) मध्यप्रदेश प्रदेश कांग्रेस की बैठक बुलाई गई है। जिसमें सभी लोकसभा सांसद, विधायक समेत कार्यकर्ताओं को पहुंचना है। जबकि कमलनाथ और नकुलनाथ फिलहाल दिल्ली में हैं। इतना ही नहीं उनके समर्थन मेंआधा दर्जन विधायकों ने भी दिल्ली में डेरा डाला हुआ है। ऐसे में प्रदेश कांग्रेस का यह शक्ति प्रदर्शन कितना सफल होगा, यह कल देखने वाली बात होगी। अटकलों का बाजार गर्म है कि नकुलनाथ अपने समर्थन वाले विधायकों के साथ बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।
संबंधित खबरें
हार्दिक पांड्या का टीम इंडिया को मिल गया रिप्लेसमेंट
28 mins agoपाकिस्तान के शादाब खान ने तोड़ा रिकॉर्ड, धुआंधार शतक जड़कर रचा इतिहास
5 hrs agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
6 hrs agoजहां राजा ने 7 लड़कियों के साथ की थी दरिंदगी, आज भी सुनाई देती हैं चीखें
19 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ तीसरा T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
22 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले 10 खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी कर सकती है रिलीज
1 day agoआज चंद्रमा की रोशनी में करें ये महाउपाय, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
1 day agoT20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टॉप 5 टीमें, भारत नंबर-1
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर करें खीर वाला उपाय, होगी धन की प्राप्ति
1 day agoसावधान! गाड़ी चलाने से पहले फोन पर कर लें जरूरी काम, 1 नवंबर से बदला नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines