UP lok sabha election 2024: उत्तर प्रदेश में सियासी पारा बढ़ा हुआ है। यहां बीजेपी ने अभी तक कैसरगंज लोकसभा सीट पर अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। इस बीच कैसरगंज से वर्तमान बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह टिकट मिलने में देरी के सवाल पर मीडिया पर भड़क गए। नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि टिकट की चिंता मेरी है, आप लोगों को इसकी चिंता करने की जरूरत नहीं है। आरोप लगाते हुए सांसद ने आगे कहा कि मेरा टिकट सिर्फ मीडिया के लोगों की वजह से ही घोषित नहीं हो रहा है।
कई बीजेपी नेताओं के नामों पर चर्चा
बता दें बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों के आरोपों के बाद राजनीतिक गलियारों में उनका टिकट कटने की अटकलें तेज हैं। जानकारी के अनुसार कैसरगंज सीट पर बृजभूषण शरण सिंह के अलावा मोटिवेशनल गुरु अवध ओझा, बृज भषण के बेटे और विधायक प्रतीक भूषण, विधायक अजय कुमार सिंह और प्रेम नारायण पांडेय को नाम चर्चा में चल रहा है। ये भी अफवाह हैं कि टिकट बंटवारे में अगर बीजेपी ने बृजभूषण की बात नहीं सुनी तो वे चुनावी मैदान में बने रहने के अन्य विकल्पों पर भी विचार कर सकते हैं। बता दें दूसरे चरण में 26 अप्रैल को यूपी की आठ सीटों पर मतदान है
संबंधित खबरें
आज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
2 hrs agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
2 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
4 hrs agoप्रदर्शनकारियों के लिए गुड न्यूज! अब कांग्रेस के वकील लड़ेंगे आपका केस
16 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
18 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
1 day ago'परमिशन देने वाली दिल्ली पुलिस कौन होती है...', CJP प्रवक्ता का बड़ा बयान
1 day agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
1 day agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines