Kailash Gehlot

Video: Kailash Gahlot के इस्तीफे की इनसाइड स्टोरी, किसके दबाव और क्यों छोड़ी AAP?

Kailash Gehlot: AAP में गहलोत की साख लगातार कम हो रही थी, बड़े फैसलों में उनका परामर्श नहीं लिया जा रहा था। 

Kailash Gehlot Resignation Inside Story: दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री और कद्दावर नेता कैलाश गहलोत के आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने से राजधानी की राजनीति गरमाई हुई है। आप, बीजेपी, कांग्रेस समेत राजनीतिक गलियारे में लोग इसके अपने-अपने एंगल से मायने निकाल रहे हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि कब और कैसे कैलाश गहलोत केजरीवाल से दूर होते चले गए।

विज्ञापन

दरअसल, बीते 15 अगस्त को जब दिल्ली के पूर्व सीएम और आप संस्थापक अरविंद केजरीवाल दिल्ली शराब नीति संबंधी मामले में जेल में थे तो 15 अगस्त के कार्यक्रम में झंडा फहराने के लिए आप पार्टी की तरफ से आप नेता आतिशी का नाम भेजा गया। लेकिन उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने इसके लिए कैलाश गहलोत का नाम आगे किया था। इसके बाद जब आतिशी को सीएम बनाया गया तब भी कैलाश गहलोत इससे खुश नहीं थे। इसके अलावा पार्टी में गहलोत की साख लगातार कम हो रही थी, बड़ी फैसलों में उनका परामर्श नहीं लिया जा रहा था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ