Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: सनातन धर्म के लोगों के लिए देवों के देव महादेव की पूजा का खास महत्व है। शिव जी को प्रसन्न करने के लिए महाशिवरात्रि का व्रत रखना शुभ माना जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, कल यानी 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि है। शिव पुराण के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन अलग-अलग समय पर शिव जी की पूजा का अपना महत्व है। महाशिवरात्रि में हर प्रहर में पूजा से व्यक्ति को अलग फल मिलता है।
आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको शिव जी की पूजा के चारों प्रहर के शुभ मुहूर्त के बारे में बताएंगे। साथ ही राशि अनुसार आपको 12 राशियों से जुड़े उपायों के बारे में भी पता चलेगा, जिन्हें करने से आपको भगवान शिव का विशेष आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है।
शिव जी की पूजा के शुभ मुहूर्त
- रात्रि के पहले प्रहर की पूजा का मुहूर्त- काल शाम 06:19 से लेकर रात 09:26 मिनट तक (इस दौरान भगवान शिव को दूध चढ़ाना शुभ रहेगा)
- रात्रि के दूसरे प्रहर की पूजा का मुहूर्त- कल रात 09:26 से लेकर रात 12:34 मिनट तक (इस दौरान ऊँ हीं अघोराय नम: मंत्र का जाप करना शुभ रहेगा)
- रात्रि के तीसरे प्रहर की पूजा का मुहूर्त- कल रात 12:34 से लेकर मध्यरात्रि 03:41 मिनट तक (इस दौरान ऊँ हीं वामदेवाय नम: मंत्र का जाप और शिव जी को घी चढ़ाना शुभ रहेगा)
- रात्रि के चौथे प्रहर की पूजा का मुहूर्त- कल मध्यरात्रि 03:41 से लेकर 27 फरवरी को सुबह 06:48 मिनट तक (इस दौरान ऊँ हीं सद्योजाताय नमः मंत्र का जाप और शिव जी को शहद चढ़ाना शुभ रहेगा)
ये भी पढ़ें- Chandra Gochar 2025: चंद्र ने किया शुक्र के मित्र शनि की राशि में गोचर, अब इन 3 राशियों का होगा भाग्योदय!
महाशिवरात्रि से जुड़े उपाय
मेष राशि
महाशिवरात्रि के दिन सुबह प्रात: काल में उठें। सूर्य देव को जल अर्पित करें। गायत्री मंत्र का जाप और प्राणायाम करें। यदि आपके घर में चांदी का शिवलिंग है, तो अपने घर पर ही अभिषेक करें। शिवलिंग पर गाय का दूध, गंगाजल, शहद, दही और घी अर्पित करें। इस दौरान रुद्र सूक्त का पाठ करें।
अब पानी से शिवलिंग का अभिषेक करें। इस दौरान रुद्र सूक्त का पाठ करें। अब शिवलिंग पर सफेद वस्त्र, जनेऊ, भस्म-विभूति, सफेद फूल, भांग और पान का पत्ता अर्पित करें। इससे आपको भगवान शिव का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा और जीवन में चल रही परेशानियां काफी हद तक कम हो जाएंगी।
अन्य 11 राशियों से जुड़े उपायों के बारे में यदि आप जानना चाहते हैं, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।
ये भी पढ़ें- Chandra Gochar 2025: 12 मार्च तक इन 3 राशियों के घर में बरकरार रहेंगी खुशियां! मंगल की राशि में गोचर करेंगे चंद्र
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
फ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
2 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
2 hrs agoरामलीला की भीड़ पर झगड़ा क्यों? कहां से आया घुसपैठियों का आंकड़ा
16 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
17 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
1 day agoनीता अंबानी के 'अनंत आश्रय' में मिलेगा जीवनभर का सहारा
1 day agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines