---विज्ञापन---

Kaalchakra: महाशिवरात्रि पर 12 राशियों को मिलेगा मनचाहा वरदान! पंडित सुरेश पांडेय से जानें उपाय

Kaalchakra News24 Today: साल 2025 में 26 फरवरी को भगवान शिव को समर्पित महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। जिस दिन राशि अनुसार कुछ उपाय करने से साधक को विशेष फल की प्राप्ति होती है। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं महाशिवरात्रि पर शिव जी की पूजा करने के महत्व के बारे में।

महाशिवरात्रि पर करना न भूलें ये उपाय...
---विज्ञापन---

Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: सनातन धर्म के लोगों के लिए देवों के देव महादेव की पूजा का खास महत्व है। शिव जी को प्रसन्न करने के लिए महाशिवरात्रि का व्रत रखना शुभ माना जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, कल यानी 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि है। शिव पुराण के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन अलग-अलग समय पर शिव जी की पूजा का अपना महत्व है। महाशिवरात्रि में हर प्रहर में पूजा से व्यक्ति को अलग फल मिलता है।

आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको शिव जी की पूजा के चारों प्रहर के शुभ मुहूर्त के बारे में बताएंगे। साथ ही राशि अनुसार आपको 12 राशियों से जुड़े उपायों के बारे में भी पता चलेगा, जिन्हें करने से आपको भगवान शिव का विशेष आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है।

---विज्ञापन---

शिव जी की पूजा के शुभ मुहूर्त

  • रात्रि के पहले प्रहर की पूजा का मुहूर्त- काल शाम 06:19 से लेकर रात 09:26 मिनट तक (इस दौरान भगवान शिव को दूध चढ़ाना शुभ रहेगा)
  • रात्रि के दूसरे प्रहर की पूजा का मुहूर्त- कल रात 09:26 से लेकर रात 12:34 मिनट तक (इस दौरान ऊँ हीं अघोराय नम: मंत्र का जाप करना शुभ रहेगा)
  • रात्रि के तीसरे प्रहर की पूजा का मुहूर्त- कल रात 12:34 से लेकर मध्यरात्रि 03:41 मिनट तक (इस दौरान ऊँ हीं वामदेवाय नम: मंत्र का जाप और शिव जी को घी चढ़ाना शुभ रहेगा)
  • रात्रि के चौथे प्रहर की पूजा का मुहूर्त- कल मध्यरात्रि 03:41 से लेकर 27 फरवरी को सुबह 06:48 मिनट तक (इस दौरान ऊँ हीं सद्योजाताय नमः मंत्र का जाप और शिव जी को शहद चढ़ाना शुभ रहेगा)

ये भी पढ़ें- Chandra Gochar 2025: चंद्र ने किया शुक्र के मित्र शनि की राशि में गोचर, अब इन 3 राशियों का होगा भाग्योदय!

महाशिवरात्रि से जुड़े उपाय

मेष राशि

महाशिवरात्रि के दिन सुबह प्रात: काल में उठें। सूर्य देव को जल अर्पित करें। गायत्री मंत्र का जाप और प्राणायाम करें। यदि आपके घर में चांदी का शिवलिंग है, तो अपने घर पर ही अभिषेक करें। शिवलिंग पर गाय का दूध, गंगाजल, शहद, दही और घी अर्पित करें। इस दौरान रुद्र सूक्त का पाठ करें।

---विज्ञापन---

अब पानी से शिवलिंग का अभिषेक करें। इस दौरान रुद्र सूक्त का पाठ करें। अब शिवलिंग पर सफेद वस्त्र, जनेऊ, भस्म-विभूति, सफेद फूल, भांग और पान का पत्ता अर्पित करें। इससे आपको भगवान शिव का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा और जीवन में चल रही परेशानियां काफी हद तक कम हो जाएंगी।

अन्य 11 राशियों से जुड़े उपायों के बारे में यदि आप जानना चाहते हैं, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें। 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Chandra Gochar 2025: 12 मार्च तक इन 3 राशियों के घर में बरकरार रहेंगी खुशियां! मंगल की राशि में गोचर करेंगे चंद्र

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Feb 25, 2025 10:58 AM
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola