Kaalchakra-Today

Kaalchakra Today: कुंडली से खुलेंगे कई राज! पंडित सुरेश पांडेय से जानें कुंडली देखने का तरीका और हर सवाल का जवाब

Kaalchakra Today: अगर आप अपनी कुंडली खुद पढ़ना चाहते हैं और जानना चाहते हैं कि आपका आज और आने वाला कल कैसा रहेगा, तो पंडित सुरेश पांडेय द्वारा बताए गए कुंडली के सभी 12 भाव की जानकारी से जान सकते हैं। आइए वीडियो के माध्यम से जानते हैं कि कैसे आप अपना ही नहीं दूसरों की भी कुंडली भी पढ़ सकते हैं।

Kaalchakra Today: कुंडली के 12 भाव होते हैं, जिसमें 9 ग्रह बैठे होते हैं। हर व्यक्ति की कुंडली के भावों में ग्रहों की स्थिति अलग-अलग होती है। इसलिए कुंडली के भाव भी अलग-अलग फल देते हैं। बहुत से लोग कुंडली देखना और पढ़ना-सीखना चाहते हैं। यदि आप अपनी कुंडली देख कर यह जानना चाहते हैं कि आपका आज और आने वाला कल कैसा रहेगा, तो इस वीडियो को शुरू से लेकर अंत तक देख जाइए, आपको कुंडली के हर भाव की पूरी जानकारी मिल जाएगी। जैसे उदाहरण के तौर पर कुंडली के सातवें भाव को लेते हैं।

विज्ञापन

कुंडली का सातवां भाव: कुंडली का यह भाव ‘पत्नी का भाव’ कहलाता है। पत्नी कैसी होगी, सुंदर होगी या नहीं, उसका स्वभाव कैसा होगा, आपसी प्रेम-संबंध कैसे होंगे, इन सब बातों की जानकारी सातवें भाव से ही होती हैं। गुप्तांग और उससे जुड़े रोग भी सातवें भाव से देखे जाते जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र में इसको मारक भाव भी माना गया है। कुंडली के दूसरे और सातवें भाव मारक होते हैं। दूसरा भाव जहां ज्यादा मारक होता है, वहीं सातवां भाव दूसरे भाव की तुलना में थोड़ा कम मारक है। दुश्मनों के लिए भी कुंडली के सातवें भाव को देखा जाता है।

विज्ञापन

इस प्रकार आज कालचक्र में आज के चर्चा का विषय, कुंडली के सभी 12 भाव को कैसे समझें, किस भाव के क्या-क्या अर्थ और फल मिलते हैं, इसे आप पंडित सुरेश पांडेय जैसे ज्ञानी ज्योतिष आचार्य और पंडित से इस वीडियो के माध्यम समझ और सीख सकते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ