Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: अगस्त महीने का आरंभ हो गया है। जो राशि और नक्षत्र परिवर्तन के लिहाज से बेहद शुभ है। इस दौरान कई ग्रहों का राशि और नक्षत्र परिवर्तन हो रहा है, जिसका शुभ और अशुभ दोनों तरह का असर 12 राशियों के जीवन पर पड़ेगा। आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको बताएंगे कि अगस्त में किन-किन ग्रहों के गोचर से 12 राशियों की आमदनी पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।
मेष राशि
कामकाज के मामले में अगस्त का महीना मेष राशि के लोगों के लिए ठीक रहेगा। कारोबार में किए गए प्रयास रंग लगाएंगे। आमदनी बढ़ेगी। साथ ही पुराने निवेश और संपत्ति से लाभ होगा।
ये भी पढ़ें- Sawan 2024: 4 साल बाद चमकी 5 राशियों की किस्मत! महादेव और मां लक्ष्मी दोनों रहेंगे मेहरबान
वृषभ राशि
अगस्त में वृषभ राशि के लोगों को सरकारी क्षेत्र में लाभ मिलेगा। 11वें भाव में राहु के होने से आमदनी बढ़ सकती है। धन को सही दिशा में सही तरीके से इस्तेमाल कर पाएंगे।
मिथुन राशि
9वें भाव में शनि और दूसरे भाव में सूर्य के होने से आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। लेकिन बृहस्पति और मंगल के कारण खर्चे बढ़ सकते हैं। मांगलिक कार्यों या शुभ कार्यों पर खर्चा हो सकता है।
कर्क राशि
मंगल और बृहस्पति के कारण कर्क राशि के लोगों को अलग-अलग स्रोतों से धन लाभ हो सकता है। आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। 8वें भाव में शनि के होने से यात्राओं पर खर्चा होगा। सेहत खराब होने से पैसे खर्च हो सकते हैं।
सिंह राशि
महीने की शुरुआत में आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। राहु के कारण खर्च बढ़ सकता है। भविष्य से जुड़ी योजनाओं पर अंकुश लग सकता है। लेकिन 26 अगस्त से आर्थिक समस्याओं में कुछ कमी आ सकती है।
कन्या राशि
महीने की शुरुआत में आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। शनि वक्री के कारण खर्चों में कमी आएगी। 16 अगस्त को सूर्य के 12वें भाव में जाने से विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। लेकिन इस दौरान किसी भी तरह का निवेश न करें। नहीं तो आर्थिक नुकसान हो सकता है।
तुला राशि
छठे भाव में राहु और 12वें भाव में केतु के होने से अचानक खर्चों में बढ़ोतरी होगी। लेकिन महीने के आखिरी हफ्ते में आर्थिक स्थिति सुधरने लगेगी। कारोबार में की गई मेहनत रंग लाएगी। तरक्की हो सकती है।
वृश्चिक राशि
महीने की शुरुआत में आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। केतु की कृपा से पैसों की कमी से छुटकारा मिल सकता है। तनाव से राहत मिलेगी और मन प्रसन्न रहेगा। कोई भी निवेश किसी विशेषज्ञ से सलाह लेकर ही करें। नहीं तो नुकसान हो सकता है।
धनु राशि
महीने की शुरुआत में सूर्य के कारण खर्चे बढ़ सकते हैं। लेकिन 16 अगस्त से धीरे-धीरे आर्थिक स्थिति में सुधार होने लगेगा। कारोबारियों का मुनाफा बढ़ेगा।
मकर राशि
अगस्त में आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। निवेश से लाभ हो सकता है। आमदनी बढ़ने के योग बन रहे हैं। लेकिन महिने की शुरुआत में खर्चे बढ़ सकते हैं, जिसकी वजह से थोड़ा तनाव रहेगा।
कुंभ राशि
अगस्त में राहु के कारण बचत नहीं हो पाएगी, जिसकी वजह से मुश्किलें बढ़ेंगी। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। इस समय आपकी कुंडली के 12वें भाव पर सूर्य की दृष्टि है, जिसकी वजह से पूरे महीने खर्चे होते रहेंगे।
मीन राशि
मीन राशि के लोगों के अगस्त के महीने में खर्चे बढ़ते रहेंगे। बुध और शुक्र के कारण आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। 16 अगस्त के बाद सरकारी क्षेत्र से धन लाभ हो सकता है।
यदि आप अपनी राशि अनुसार अगस्त माह के अचूक उपायों के बारे में जानना चाहते हैं, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।
ये भी पढ़ें- Swapna Shastra: सपने में लव पार्टनर से संभोग देखना शुभ या अशुभ? जानें ‘एक्शन’ का रिएक्शन
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी शास्त्रों पर आधारित है और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
9 mins agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
42 mins agoइलाज के लिए तड़पता रहा बेटा, बुजुर्ग मां से लगवाया पोंछा, वीडियो वायरल
14 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
14 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
19 hrs agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
22 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
1 day agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
1 day agoयूपी कांग्रेस की कमान संभालते ही आराधना मिश्रा ने दिया ये बड़ा बयान
1 day agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines