Kaalchakra News24 Today

Kaalchakra: पिता का करेंगे अपमान तो ये ग्रह होंगे कमजोर, पंडित सुरेश पांडेय से जानें बचाव के उपाय

Kaalchakra News24 Today: दुनियाभर में हर वर्ष जून माह के तीसरे रविवार को ‘फादर्स डे’ मनाया जाता है। इस बार आज यानी 16 जून को पिताओं को समर्पित ‘फादर्स डे’ मनाया जाएगा। ‘फादर्स डे’ के खास मौके पर आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन-किन ग्रहों का संबंध कुंडली में माता-पिता से होता है।    

पंडित सुरेश पांडेय (Kaalchakra News24 Today): वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मां का संबंध चंद्र ग्रह से होता है। वहीं सूर्य ग्रह का संबंध पिता से होता है। अगर बच्चे माता-पिता का अपमान करते हैं, तो उनकी कुंडली में चंद्रमा और सूर्य ग्रह कमजोर होने लगता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जिस व्यक्ति की कुंडली में ये दोनों ग्रह कमजोर होते हैं, उन्हें हर एक काम में असफलता मिलती है। कड़ी मेहनत करने के बाद भी जीवन में तरक्की नहीं मिलती है। इसके अलावा व्यक्ति का आत्मविश्वास भी कमजोर होने लगता है, जिसके कारण वो छोटी-छोटी बातों पर परेशान होने लगता है। इसलिए जरूरी है कि हर एक व्यक्ति अपने माता-पिता का सम्मान करें।

विज्ञापन

आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको ‘फादर्स डे’ के खास मौके पर बताने जा रहे हैं कि जो लोग अपने पिता का अपमान करते हैं, उन्हें किस-किस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा उनकी कुछ गलतियों से कैसे उनके पिता को नुकसान होता है। अगर आप भी जानना चाहते हैं इन चीजों के बारे में, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र और धार्मिक मान्यता पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ