---विज्ञापन---

Kaalchakra: ‘अमृत’ के समान चरणामृत कैसे है सेहत का खजाना? जानें पंडित सुरेश पांडेय से

Kaalchakra News24 Today: मंदिर में भक्तों को प्रसाद के रूप में चरणामृत और पंचामृत दिया जाता है, जिसका सेवन करना शरीर के लिए अच्छा होता है। इसके अलावा घर में इसका छिड़काव करने से सकारात्मकता बनी रहती है। आइए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं चरणामृत के धार्मिक महत्व के बारे में।

---विज्ञापन---

पंडित सुरेश पांडेय (Kaalchakra News24 Today): धार्मिक मान्यता के अनुसार, देवी-देवताओं की पूजा-पाठ में चरणामृत का विशेष महत्व है। जिस जल से देवी-देवताओं को स्नान कराया जाता है, बाद में उसी को प्रसाद के रूप में भक्तों में बांटा जाता है, जिसे चरणामृत कहा जाता है। चरणामृत अत्यंत पवित्र व शुद्ध होता है। घर में इसका छिड़काव करने से पैसों की कमी और क्लेश से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा रोजाना चरणामृत का सेवन करने से गंभीर बीमारियों के होने का खतरा भी कम हो जाता है।

आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको चरणामृत से जुड़े चमत्कारी उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर आप भी चरणामृत के महत्व के बारे में जानना चाहते हैं, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें। 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- 28 जून को करें काल भैरव की आराधना, इन 3 उपायों से दूर होंगी सभी परेशानियां!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र और धार्मिक मान्यता पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Jun 20, 2024 11:05 AM
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola