Maa Laxmi Puja Best Lagna

Video: इन 4 लग्न में करें लक्ष्मी पूजा, सालभर धन-समृद्धि से भरा रहेगा घर

Maa Laxmi Puja Best Lagna: ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि लग्न में पूजा करने से विशेष लाभ होता है. आज प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय उन 4 लग्न के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें पूजा करने से माता लक्ष्मी खुश होती हैं और अपने भक्तों की हर इच्छा को पूर्ण करती हैं.

Maa Laxmi Puja Best Lagna: सनातन धर्म में माता लक्ष्मी को धन की देवी माना गया है, जिनकी पूजा करने से पैसों से जुड़ी सभी समस्याओं से मुक्ति मिलती है. साथ ही घर-परिवार में खुशहाली का वातावरण रहता है. वहीं, जब किसी विशेष मुहूर्त या लग्न में लक्ष्मी उपासना की जाती है तो उसका फल बहुत जल्दी मिलता है. ज्योतिष शास्त्र की मानें तो लग्न वह राशि होती है, जो व्यक्ति के जन्म समय पर पूर्वी क्षितिज पर उदित हो रही होती है. इससे किसी भी व्यक्ति के स्वभाव, करियर, सेहत और आर्थिक स्थिति आदि जीवन के अन्य पहलुओं के बारे में पता चलता है. खासकर, तुला लग्न, वृश्चिक लग्न, मकर लग्न और कुंभ लग्न में माता लक्ष्मी की पूजा करना शुभ होता है.

विज्ञापन

यदि कोई व्यक्ति इन 4 लग्न में सच्चे मन से पूजा-अर्चना करता है तो माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है. साथ ही मान, यश, कीर्ति, धन, सुख, समृद्धि और ऐश्वर्या की प्राप्ति होती है. हालांकि, कुछ लग्न ऐसे भी होते हैं, जिस दौरान की गई पूजा-पाठ का शुभ फल नहीं मिलता है. किन-किन लग्न में किसी भी देवी-देवताओं की पूजा नहीं करनी चाहिए? उस बारे में जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ