VIDEO: जोफ्रा आर्चर ने टीम इंडिया को दिया था 'चैलेंज', तिलक ने तूफानी पारी से की बोलती बंद
Author: Alsaba Zaya
2025-01-26 22:08:17
This browser does not support iframes.
India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। अब तक खेले गए 2 मुकाबले में टीम इंडिया 2-0 से आगे चल रही है। चेन्नई में खेले गए दूसरे मैच में भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा का जलवा देखने को मिला था। उन्होंने 72 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम इंडिया को जीत दिलाई थी। हालांकि मैच से पहले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने बड़ी भविष्यवाणी की थी।
उन्होंने कहा था कि हम भारतीय टीम को 40 रन पर ही 6 विकेट गिरा देंगे। लेकिन तिलक ने आर्चर को अपने बल्ले से करारा जवाब दिया। उन्होंने तेज गेंदबाज की जमकर कुटाई की और भारत को आखिरी ओवर में मैच भी जिताया। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines