Unemployment In India
विज्ञापन

Video: देश में 10 सालों तक पर्याप्त नौकरियां नहीं, नई रिपोर्ट पर सरकार-कांग्रेस आमने-सामने, 5 पॉइंट में समझें सबकुछ

Unemployment In India : सिटी ग्रुप की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि देश में 2034 तक पर्याप्त नौकरियां नहीं आएंगी। इसे लेकर लोगों को संघर्ष करना पड़ेगा। इस रिपोर्ट को लेकर मोदी सरकार और कांग्रेस आमने-सामने आ गई। वीडियो के जरिए जानते हैं कि क्या पूरा मामला?

Unemployment In India : देश में सिटी ग्रुप की रिपोर्ट को लेकर बवाल मचा हुआ है। इसे लेकर केंद्र सरकार और कांग्रेस भिड़ गई है। सिटी ग्रुप की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में अगले 10 सालों तक नौकरियों के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। केंद्र सरकार ने इस रिपोर्ट के दावे को सिरे से खारिज कर दिया। इस पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा है।

सिटी ग्रुप की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में जितनी नौकरियों की जरूरत है, उतनी नहीं है। जीडीपी 7 प्रतिशत होने के बाद भी 2034 तक पर्याप्त जॉब के अवसर नहीं बनेंगे। जीडीपी 7 फीसदी के हिसाब से 80-90 लाख नौकरियां आएंगी, लेकिन देश में हर साल 1.2 करोड़ जॉब की जरूरत है। इस पर श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने कहा कि इस रिपोर्ट में आंकड़ों पर ध्यान नहीं दिया गया। इसे लेकर कांग्रेस ने सरकार पर आरोप लगाया कि मोदी काल में आर्थिक विफलता का नया रिकॉर्ड बन गया। सिटी ग्रुप की रिपोर्ट पर बवाल क्यों? कांग्रेस के सरकार पर क्या आरोप है? नई रिपोर्ट पर केंद्र का पलटवार क्या? मूडीज की रिपोर्ट में क्या दावा? क्या कहती है सरकारी रिपोर्ट? वीडियो के जरिए 5 पॉइंट में समझें सबकुछ?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ