Jitan-Sahani-Murder-Case
विज्ञापन

'पेट पर गहरे जख्म, बिस्तर पर शव', जीतन सहनी हत्याकांड पर चश्मदीद ने खोले राज

Jitan Sahani Murder Case : बिहार के दरभंगा में मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की निर्मम हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस हर एंगल पर जांच पड़ताल कर रही है। इस बीच चश्मदीद ने इस मामले में बड़ा खुलासा किया।

Jitan Sahani Murder Case : हाईप्रोफाइल जीतन सहनी मर्डर केस ने पूरे बिहार को हिलाकर रख दिया। बदमाशों ने घर में घुसकर धारदार हथियार से वाईआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता की हत्या कर दी। मंगलवार सुबह क्षत-विक्षत अवस्था में उनकी लाश मिली। इस मामले में चश्मदीद ने राज खोले हैं।

चश्मदीद पवन सहनी ने कहा कि जीतन सहनी ने सोमवार की रात को किसी को फूल लाने के लिए कहा था, जब वह व्यक्ति मंगलवार सुबह फूल लेकर पहुंचा और घर के अंदर आवाज लगाई तो उसे कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद वह घर के पीछे गया तो उसे दरवाजा टूटा हुआ मिला। वह घर के अंदर जाकर देखा तो अलमारी का दरवाजा खुला था और सामान इधर-उधर बिखरे हुए थे। बिस्तर पर जीतन सहनी का शव पड़ा और उनके पेट पर गहरे जख्म के निशान थे। इस पर चश्मदीद ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पूरी जानकारी के लिए देखें वीडियो?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ