Team India T20I
विज्ञापन

फ्री में नहीं देख पाएंगे T20 WC 2026, पहले से ज्यादा होगी जेब ढीली, जियोहॉस्टार ने फैन्स को दिया झटका

T20 WC 2026 Jiohotstar: भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के आगाज से ठीक पहले फैन्स के लिए बुरी खबर सामने आई है. जियोहॉटस्टार ने अपने पैक के दामों में इजाफा कर दिया है. यानी टीम इंडिया के मैचों को देखने के लिए अब पहले से ज्यादा जेब ढीली करनी होगी.

Jiohotstar Plans T20 WC 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के आगाज से ठीक पहले जियोहॉटस्टार ने अपने फैन्स को बड़ा झटका दिया है. जियोहॉटस्टार ने अपने सुपर और प्रीमियर प्लान महंगे कर दिए हैं. यानी अगर आपको टी-20 विश्व कप का लुत्फ उठाना है, तो अब पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. बता दें कि सिर्फ टी-20 वर्ल्ड कप ही नहीं, बल्कि टीम इंडिया के ज्यादातर मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग के राइट्स जियोहॉटस्टार के पास ही हैं. यही वजह है कि प्लान में की गई बढ़ोतरी को फैन्स के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.

जियोहॉटस्टार के नए पैक 28 जनवरी से लागू हो जाएंगे यानी वर्ल्ड कप से 9 दिन पहले. प्रीमियर प्लान का सब्सक्रिप्शन जो पहले साल भर के लिए 1499 में मिल जाता है उसे खरीदने के लिए अब 2199 रुपये चुकाने होंगे. इसके साथ ही सुपर पैक की कीमत में भी बढ़ोती कर दी गई है. अच्छी बात यह है कि मोबाइल पैक की रेट से कोई भी छेड़छाड़ नहीं की गई है. टी-20 विश्व कप का आगाज 7 फरवरी से होना है, जिसकी मेजबानी भारत और श्रीलंका कर रहा है. अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ