
IPL 2025 के हर मैच का फ्री में ऐसे उठा पाएंगे लुत्फ, जियो ने दी फैन्स को बड़ी खुशखबरी
आईपीएल 2025 की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है। टूर्नामेंट के ओपनिंग मुकाबले में केकेआर की भिड़ंत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ होगी।
Edited By Shubham Mishra

Edited By Shubham Mishra
IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। मेगा ऑक्शन के बाद हर टीम बदल चुकी है। कई टीमें इस बार नए कप्तानों की अगुवाई में खेलती हुई नजर आएंगी। आईपीएल 2025 का ओपनिंग मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स की भिड़ंत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ होगी। केकेआर इस बार अजिंक्य रहाणे की अगुवाई में मैदान पर उतरेगी। वहीं, आरसीबी की कमान रजत पाटीदार के हाथों में सौंपी गई है।
Mark your calendars, folks! 🥳🗓#TATAIPL 2025 kicks off on March 2️⃣2️⃣ with a clash between @KKRiders and @RCBTweets 🤜🤛
When is your favourite team’s first match? 🤔 pic.twitter.com/f2tf3YcSyY
— IndianPremierLeague (@IPL) February 16, 2025
आईपीएल फैन्स के लिए जियो एक खास ऑफर लेकर आया है, जिसकी मदद से आप फ्री में इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का हर मुकाबला देख पाएंगे। दरअसल, अगर आपके पास जियो की सिम हैं, तो आपको 299 रुपये के प्लान से रिचार्ज करना होगा। इस प्लान के साथ आप आईपीएल 2025 का लुत्फ फ्री में उठा सकेंगे। टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 25 मई को ईडन गार्डन्स के मैदान पर खेला जाना है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: