
35 करोड़ कैश, गिनने को मंगानी पड़ी मशीन; क्या है मामला, जिसमें ED ने मंत्री के PS के नौकर के घर मारी रेड
Edited By Sakshi Pandey

Edited By Sakshi Pandey
Jharkhand Minister PS Servant House ED Raid Update: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज सुबह झारखंड में ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के पर्सनल सेक्रेट्री संजीव लाल के नौकर छापेमारी की। रेड में अभी तक करीब 30 करोड़ बरामद हो चुके हैं। संजीव लाल के दोस्त के घर से भी 5 करोड़ रुपये मिले हैं।
दरअसल ईडी ने जिस शख्स के घर पर नोटों का ढेर बरामद किया है, वो कोई और नहीं बल्कि आलमगीर आलम के पीएस का सहायक है। पीएस के आवास पर घरेलू काम करने वाले इस शख्स के यहां तकरीबन 25 करोड़ तक का कैश मिला है। हालांकि नोटों की गिनती अभी भी जारी है। बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब झारखंड के किसी मंत्री के घर पर कुबेर का खजाना मिला है। इससे पहले दिसंबर 2023 में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और कारोबारी धीरज साहू के पास साढ़े तीन सौ करोड़ से ज्यादा का कैश बरामद किया गया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: