हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Video: झारखंड चुनाव में परिवारवाद पर उलझी बीजेपी! उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में दिखी झलक

Jharkhand Assembly Election 2024 : भाजपा ने शनिवार को झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। पार्टी ने 66 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। इस लिस्ट में परिवारवाद की झलक देखने को मिली।

विज्ञापन
File Photo

Jharkhand Assembly Election 2024 : झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने झारखंड चुनाव के लिए 66 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। एनडीए के घटक दल बीजेपी, जेडीयू, लोजपा (रामविलास) और आजसू के बीच सीट शेयरिंग का मसला सुलझ गया है, लेकिन अब पेंच परिवारवाद पर फंसता नजर आ रहा है। वीडियो में देखें पूरी स्टोरी।

भाजपा ने जमशेदपुर पूर्वी से पूर्व सीएम रघुवर दास की बहू पूर्णिमा दास साहू को उम्मीदवार बनाया है। घाटशिला से पूर्व सीएम चंपई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन को टिकट मिला है। चर्चा है कि ओडिशा के राज्यपाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के दबाव के कारण ही विधायक सरयू राय को इस बार जमशेदपुर पूर्वी की जगह जमशेदपुर पश्चिमी सीट से चुनाव लड़ाया जा सकता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें