हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

BJP को झटका देंगे जयंत चौधरी, अखिलेश यादव ने सब कुछ बता दिया

Akhilesh Yadav on Jayant Choudhary: यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ के नेमप्लेट वाले मुद्दे पर बीजेपी के सहयोगी भी एक बारगी तो इंडिया गठबंधन के पाले में नजर आ रहे थे। सभी ने एक साथ पुरजोर तरीके से योगी सरकार के इस मनमाने फैसले का विरोध किया था।

विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी

Jayant Choudhary will Shocked BJP: यूपी में योगी सरकार के कांवड़ यात्रा के फैसले पर तो सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम रोक लगा दी है। लेकिन अब इसको राजनीति चरम पर है। योगी सरकार के इस आदेश को लेकर ना सिर्फ विपक्ष बल्कि यूपी में बीजेपी के सहयोगी भी लगातार हमलावर रहे। इसमें आरएलडी, निषाद, सुभाषपा और अपना दल भी शामिल थे। इसमें सबसे बड़ा बयान जयंत चौधरी ने दिया। उन्होंने कहा कि क्या अब कुर्ते पर भी नाम लिखवा दें। ताकि सभी को पता चल जाएगा कि हम लोग कौन है? ऐसे में अब ये सवाल उठ रहे हैं कि क्या जंयत चौधरी एनडीए का साथ छोड़कर इंडिया गठबंधन में शामिल हो जाएंगे।

जयंत चौधरी को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि मैं किसी दल के बारे में कुछ नहीं कह सकता हूं। मैंने कई मौकों पर देखा है कि हमारे ही साथी रहे और बाद में हमें छोड़कर चले गए। और दूसरी जगह मंत्री बने। कई लोग हैं तो अब आने वाले समय में क्या होगा? कोई नहीं जानता। सरकार इधर बनेगी तो इधर-उघर भी हो जाएं। क्योंकि पहले वे उधर थे इधर आ गए। यह कोई खराब बात नहीं है यह तो अच्छी बात है। देखें पूरा वीडियो…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola