jaya prada

'7 गैर-जमानती वारंट, फरारी-हिरासत और कठघरा'; Jaya Prada ने बताया क्यों वे पेश नहीं हुई थीं कोर्ट में?

Jaya Prada Controversy: 7 गैर-जमानती वारंट जारी होने और फरार घोषित किए जाने के बाद जया प्रदा अचानक कोर्ट पहुंच गईं और अब से पहले अदालत में पेश नहीं होने की वजह भी बताई, लेकिन कोर्ट पहुंचते ही उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया और कठघरे में खड़ा किया। मामला चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़ा है।

Jaya Prada Controversy Code of Conduct Violation: पूर्व सांसद और अभिनेत्री जया प्रदा पर 2019 के लोकसभा चुनाव में आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप है। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की MP-MLA कोर्ट में उनका केस विचाराधीन है। जज ने उन्हें पेश करने के आदेश पुलिस को दिए, लेकिन वे पेश नहीं हुईं। जज ने 7 बार उनके गैर-जमानती वारंट जारी किए, लेकिन वे हाथ नहीं आईं।

विज्ञापन

पिछली सुनवाई में जज ने उन्हें ‘फरार’ घोषित कर दिया और पुलिस को उन्हें गिरफ्तार करके पेश करने को कहा, लेकिन वे खुद बीते दिन कोर्ट पहुंच गईं। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। यहां तक कि उन्हें कठघरे में खड़ा किया गया और उनका पक्ष सुनने के बाद उन्हें सशर्त जमानत दे दी गई। उन्होंने खुद जज को बताया कि आखिर वे क्यों कोर्ट में पेश नहीं हो रही थीं, आप भी जानिए मामला…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ