UP के सरकारी अस्पताल में नहीं किया महिला का इलाज, डॉक्टर ने छूने से भी किया इनकार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जिला महिला अस्पताल में एक महिला डॉक्टर पर आरोप है कि उसने एक मुस्लिम महिला का इलाज करने से इनकार कर दिया. पीड़िता सबा परवीन को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उसका नाम पढ़ते ही उसे छूने तक से मना कर दिया. काफी मिन्नतों के बावजूद डॉक्टर ने डिलीवरी कराने से इनकार कर दिया.

Jaunpur Hospital

उत्तर प्रदेश के जौनपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां एक महिला डॉक्टर ने एक मुस्लिम महिला का इलाज करने से इनकार कर दिया. इतना ही नहीं, महिला डॉक्टर ने महिला मरीज को छुआ तक नहीं. मुस्लिम महिला प्रसव दर्द से तड़फ रही थी लेकिन महिला डॉक्टर ने उसकी डिलीवरी कराने से मना कर दिया. यह हरकत जिला महिला अस्पताल की एक महिला डॉक्टर की है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 30 सितंबर को सबा परवीन को प्रसव पीड़ा हुई. जिसके बाद उनके पति मोहम्मद नवाज ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया. इसके बाद महिला को प्रसव पीड़ा तेज हो गई. जब मरीजों को देखने के लिए महिला डॉक्टर गईं, आरोप है कि नाम पढ़ते ही उन्होंने मरीज को छूने तक से ही मना कर दिया. आरोप है कि काफी मिन्नते किए जाने के बाद भी महिला डॉक्टर इलाज के लिए राजी नहीं हुई. अब इस मामले की चर्चा हो रही है और आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ