हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

जसप्रीत बुमराह क्या बनने वाले हैं इस चैंपियन टीम के कप्तान? मैनेजमेंट जल्द ले सकती है फैसला  

Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह ने एक खिलाड़ी के तौर पर खुद को साबित कर दिया है. वो आज टीम के सुपरस्टार खिलाड़ियों में से एक हैं. उन्होंने टीम इंडिया के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करके ये सम्मान कमाया है. अब उन्हें मुंबई इंडियंस की टीम कप्तान बनाने के बारे में भी सोच रही है.

विज्ञापन
Pic Credit- Jasprit Bumrah Instagram

Jasprit Bumrah: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की टीम ने बहुत ही शर्मनाक प्रदर्शन किया. जिसके कारण ही अब टीम में कुछ बड़े बदलाव भी हो सकते हैं. खबरों के मुताबिक हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव को फ्रेंचाइजी ट्रेड करने के बारे में सोच रही है. वहीं नए कप्तान की तलाश भी शुरू हो चुकी है. रोहित शर्मा आगे भी टीम के साथ जुड़े रह सकते हैं. ऐसे में जसप्रीत बुमराह का नाम भी कप्तानी के लिए आ रहा है. इस खबर के बारे में अब चर्चा हो रही है.

जसप्रीत बुमराह बन सकते हैं कप्तान 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई इंडियंस ने अब आईपीएल 2027 की तैयारी शुरू कर दी है. फ्रेंचाइजी अब ट्रॉफी का सूखा खत्म करना चाहती है. जिसके लिए नए कप्तान की तलाश में भी है. खबरों के मुताबिक फिलहाल कप्तानी की रेस में तिलक वर्मा और जसप्रीत बुमराह का नाम चल रहा है. जिसमें फिलहाल जसप्रीत कुछ आगे नजर आ रहे हैं. आईपीएस 2026 के दौरान उन्होंने एक मुकाबले में टीम की कप्तानी संभाली थी. इसके अलावा कुछ मौकों पर बुमराह टीम इंडिया की भी कप्तानी कर चुके हैं. बुमराह को जिम्मेदारी मिलने से टीम की कई समस्या भी खत्म हो सकती है. 

ये भी पढ़ें: ICC ODI Rankings: नंबर-1 की कुर्सी के बेहद करीब पहुंचे शुभमन गिल, जानें किस पोजीशन पर रोहित-विराट?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola