Asia Cup 2025: Bumrah की वापसी तय! शुभमन गिल पर सस्पेंस, टीम सिलेक्शन पर सामने आए कई बड़े अपडेट
Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान जल्द होने वाला है। जसप्रीत बुमराह की वापसी तय मानी जा रही है।
Written By News24 हिंदी

Written By News24 हिंदी

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। 9 सितंबर से टूर्नामेंट का आगाज यूएई की धरती पर होना है। माना जा रहा है 8 देशों के बीच होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम का सिलेक्शन 19 अगस्त को हो सकता है। टीम सिलेक्शन को लेकर कुछ बड़े अपडेट सामने आए हैं। जसप्रीत बुमराह का एशिया कप में खेलना लगभग तय हो चुका है और उन्हें टीम में जगह दी जाएगी।
हालांकि, शुभमन गिल पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ओपनर के तौर पर सिलेक्टर्स की पहली पसंद संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी है। ऐसे में गिल का सिलेक्शन थोड़ा मुश्किल नजर आ रहा है। घरेलू क्रिकेट और फिर आईपीएल 2025 में बल्ले से जमकर धमाल मचाने वाले श्रेयस अय्यर की टीम में वापसी हो सकती है। रिंकू सिंह के सिलेक्शन पर भी अभी सवालिया निशान हैं। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: