Jannat Zubair: मशहूर एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जन्नत जुबैर ने कुछ समय पहले ही मिस्टर फेसु संग ब्रेकअप को लेकर सुर्खियां बटोरी थीं. अब उनका नाम एक और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से जुड़ता हुआ नजर आ रहा है. सोशल मीडिया पर जन्नत की एक लड़के संग तस्वीर वायरल हो गई है और फैंस ने उन्हें भाभी भी कहना शुरू कर दिया है. इस फोटो में एक्ट्रेस ड्रीम मैन को प्यार से निहारती हुई नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस की तस्वीरों के वायरल होने के बाद इंटरनेट पर फिर से उनकी लव लाइफ के चर्चे हो रहे हैं. ब्रेकअप के 7 महीने बाद जन्नत ने फैंस के दिलों की धड़कने बढ़ा दी हैं. अब जिसके साथ जन्नत का नाम जुड़ रहा है वो कोई और नहीं पॉपुलर यूट्यूबर एल्विश यादव हैं.
दरअसल, हाल ही में एल्विश और जन्नत ने अपने इंस्टा पर दो तस्वीरें शेयर की हैं. दोनों इन तस्वीरों में एक-दूसरे को प्यार से निहारते हुए नजर आ रहे हैं. जन्नत और एल्विश को कार राइड एंजॉय करते हुए देखा जा सकता है. वो एल्विश की बाहों में रोमांटिक पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं. इन फोटोज को शेयर करते हुए दोनों ने लिखा है, ‘तेरे दिल पर हक है मेरा.’ इसके अलावा एल्विश ने कमेंट में जन्नत के लिए लिखा- ‘ना यह सूरज ढलता है और ना ही आपके चेहरे से नूर.’ इस पोस्ट को देखने के बाद लोगों ने जन्नत और एल्विश के साथ होने के कयास लगाने शुरू कर दिए हैं. हालांकि, ये एक प्रमोशनल स्टंट भी हो सकता है. क्या पता ये किसी म्यूजिक वीडियो के प्रमोशन के लिए शेयर किया गया पोस्ट हो?
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
7 hrs agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
7 hrs agoइलाज के लिए तड़पता रहा बेटा, बुजुर्ग मां से लगवाया पोंछा, वीडियो वायरल
21 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
21 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
1 day agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
1 day agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
1 day agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
1 day agoयूपी कांग्रेस की कमान संभालते ही आराधना मिश्रा ने दिया ये बड़ा बयान
1 day agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines