---विज्ञापन---

Video: जन्माष्टमी के दिन रात 12 बजे श्रीकृष्ण को लगाएं इन 3 चीजों का भोग, जन्म-जन्मांतर के पापों से मिलेगी मुक्ति!

Janmashtami 2024: जन्माष्टमी के दिन रात 12 बजे श्रीकृष्ण की पूजा करने के साथ उन्हें उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाने से भक्तों को अपनी सभी परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं उन खास तीन चीजों के बारे में, जिनका श्रीकृष्ण को भोग लगाना बेहद शुभ माना जाता है।

जन्माष्टमी पर इन चीजों का जरूर लगाएं भोग
---विज्ञापन---

Janmashtami 2024: देशभर में आज यानी 26 अगस्त 2024 को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन का उत्सव यानी ‘जन्माष्टमी’ का पर्व मनाया जा रहा है। आज के दिन व्रत रखने के साथ-साथ लड्डू गोपाल की पूजा करने से साधक को विशेष फल की प्राप्ति होती है। यहां तक कि व्यक्ति को अपने जन्म-जन्मांतर के पापों से भी मुक्ति मिल सकती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, द्वापर युग में भगवान कृष्ण जी का जन्म भादो माह में आने वाली कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन रात 12 बजे हुआ था। इसलिए हर साल इसी तिथि के दिन कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। वहीं जन्माष्टमी का व्रत रात 12 बजे खीरा काटने के बाद खोला जाता है। सबसे पहले कृष्ण जी की पूजा की जाती है। उन्हें उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाया जाता है और फिर आरती करने के बाद व्रत का पारण किया जाता है। इस साल कृष्ण जी की पूजा का शुभ मुहूर्त मात्र 45 मिनट है। आज यानी 26 अगस्त को रात 12:01 मिनट से लेकर 12 बजकर 45 मिनट तक कृष्ण जी की पूजा का मुहूर्त है।

आज पंडित सुरेश पांडेय आपको कृष्ण जी के पसंदीदा उन तीन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका भोग यदि आप उन्हें रात 12 बजे लगाते हैं, तो इससे आपको अपने पापों से मुक्ति मिल सकती है। यदि आप भी जानना चाहते हैं उन तीन खास चीजों के बारे में, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Janmashtami को रात 12 बजे करें ये 5 काम, श्रीकृष्ण के आशीर्वाद से हर इच्छा होगी पूरी!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 26, 2024 02:33 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola