Mangal Grah Ke Kharab Hone Ke Lakshan
विज्ञापन

Video: मृत्यु के भय से लेकर गृह क्लेश तक, मंगल ग्रह के खराब होने पर मिलते हैं ये संकेत

Mangal Grah Ke Kharab Hone Ke Lakshan: जन्म कुंडली में मंगल ग्रह का कमजोर होना साधारण घटना नहीं है. इसके कारण व्यक्ति को तमाम समस्याएं होती हैं, जिनके बारे में आज प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको विस्तार से बताने जा रहे हैं.

Mangal Grah Ke Kharab Hone Ke Lakshan: व्यक्ति की सफलता, हेल्थ और स्वभाव के पीछे उसकी कुंडली में मंगल ग्रह का खास महत्व है. दरअसल, मंगल ग्रह का संबंध सीधे व्यक्ति की ऊर्जा, शक्ति, जमीन से जुड़े मामलों, क्रोध, भाई से रिश्ता, लड़ाई-झगड़े और सेना आदि से है. यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति कमजोर होती है तो उसे नजर बहुत जल्दी लगती है. इसके अलावा उसे हर समय किसी न किसी चीज का डर रहता है. खासकर, अंधेरे में जाने और मृत्यु का भय सताने लगता है. साथ ही घर में लड़ाई-झगड़े होते हैं. भाई-बहनों के बीच सामंजस्य ठीक नहीं रहता है. भाई-भाई का ही दुश्मन बन जाता है. इसके अलावा वैवाहिक जीवन में क्लेश रहता है और घर में बार-बार चोरी की घटनाएं होने लगती हैं.

प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय बताते हैं कि कुछ उपायों को करके मंगल ग्रह के अशुभ प्रभाव को कम किया जा सकता है. उपायों के बारे में जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ