हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: चंद्रमा पर शनि की दृष्टि पड़ना है खतरे की घंटी, जानें किन महाउपायों से मिलेगा परेशानियों से छुटकारा

Chandrama Par Shani Ki Drishti Effect: ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि व्यक्ति की प्रत्येक परेशानी के पीछे कोई न कोई कारण होता है. खासकर, ग्रहों से समस्याओं का संबंध अधिक होता है. चलिए जानते हैं कि कुंडली में जब चंद्रमा पर शनि की दृष्टि पड़ती है तो व्यक्ति को किस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है और उससे बचने के क्या उपाय हैं.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Chandrama Par Shani Ki Drishti Effect: चंद्रमा और शनि दोनों ही महत्वपूर्ण ग्रह हैं, जिन्हें ज्योतिष शास्त्र में देवताओं का स्थान भी प्राप्त है. चंद्रमा जहां मन को शांति प्रदान करते हैं, वहीं शनि महाराज लोगों को उनके कर्मों का फल देते हैं. वैसे तो चंद्रमा और शनि की चाल की गति एक-दूसरे से बहुत अलग है, लेकिन कई बार स्थिति ऐसी बन जाती है कि चंद्रमा की शनि पर दृष्टि व शनि की चंद्रमा पर दृष्टि पड़ती है.

प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय बताते हैं कि चंद्रमा पर शनि की तीसरी, सातवीं और दसवीं दृष्टि पड़ना अशुभ होता है. इससे विष योग बनता है, जिस कारण व्यक्ति को मानसिक परेशानियां होती हैं. हर समय मन में डर बना रहता है कि कुछ गलत न हो जाए. इसके अलावा शनि और चंद्रमा का साथ आना भी शुभ नहीं होता है.

हालंकि, कुछ उपायों को करके शनि और चंद्रमा के इस अशुभ संयोग से बचा जा सकता है. उपायों के बारे में जानने के लिए आप ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Magh Month 2026 Rashifal: इन 3 राशियों के लिए शुभ रहेगा माघ माह, शुक्र-सूर्य और मंगल-बुध करेंगे गोचर

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola