j&k court,jpg

Video: सुनवाई के दौरान कोर्ट की बत्ती गुल, जज भड़के; दिया सख्त आदेश 

Jammu Kashmir High Court Power Cut: पावर कट होने के बाद हाई कोर्ट के जनरेटर ने भी काम करना बंद कर दिया था। जिससे कोर्ट रूमों में अंधेरा हो गया। लाइट नहीं होने से कोर्ट परिसर का एयर हीटिंग यूनिट भी बंद हो गया था। बता दें जम्मू-कश्मीर में लगातार कुछ दिन से बर्फबारी हो रही है और यहां का तापमान माइनस में चल रहा है।

Jammu Kashmir High Court Power Cut: जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट में 19 फरवरी को उस समय बड़ी अजीबोगरीब स्थिति हो गई जब यहां एक मामले की सुनवाई के दौरान अचानक लाइट चली गई। इस पावर कट से हाई कोर्ट के जस्टिस अतुल श्रीधरन और जस्टिस मोक्ष खजूरिया काजमी की खंडपीठ इतना नाराज हुई कि मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर इंटरफेयर करने का निर्देश दिया। बता दें पावर कट के बाद समस्या तब और बढ़ गई जब कोर्ट का जनरेटर भी खराब हो गया।

विज्ञापन

पावर कट के बाद जनरेटर ने किया काम करना बंद

दरअसल, बीते सोमवार को सुबह 9:30 बजे पावर कट हुआ था। सुबह 11:30 बजे तक यह नहीं आई। जिससे अदालत का रुटीन काम बाधित रहा। मामले में कोर्ट ने कहा कि अदालत परिसर की स्थिति बेहद दयनीय और अकल्पनीय है। कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जनरेटर भी काम नहीं कर रहा है, जिससे कोर्ट रूम में अंधेरा है और काम करने में परेशानी हो रही है। कोर्ट में रोशनी की और कोई व्यवस्था नहीं है। बता दें जम्मू कश्मीर में पिछले कुछ दिन से बर्फबारी भी हो रही है। ऐसे में लाइट चले जाने पर कोर्ट का एयर हीटिंग यूनिट भी बंद हो गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ