Omar Abdullah
विज्ञापन

Video: उमर अब्दुल्ला ने पत्नी पायल को क्यों दिया तलाक? 32 साल पहले हुई थी शादी, 17 साल से अलग रहे थे दोनों

उमर अब्दुल्ला ने 17 साल अलग रहने के बाद पत्नी से तलाक ले लिया है. पति-पत्नी ने सहमति से तलाक लिया है और सुप्रीम कोर्ट ने उनके तलाक को मंजूरी भी दे दी है. दोनों का तलाक संविधान के अनुच्छेद-142 के तहत मंजूर हुआ है.

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उनकी पत्नी पायल अब्दुल्ला का तलाक हो गया है. 32 साल पहले हुई शादी 17 साल अलग-अलग रहने के बाद अब सहमति से खत्म कर ली गई है. उमर-पायल ने आपसी सहमति से तलाक लेने और एक दूसरे के खिलाफ दर्ज केसों को खत्म करने का फैसला किया. इस फैसले के बारे में सुप्रीम कोर्ट को बताया और सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस पी. एस. नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की बेंच ने उनके तलाक को मंजूरी दे दी.

22 जुलाई को पेश किया गया सहमति पत्र

सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने बेंच के सामने 22 जुलाई को उमर-पायल का सहमति पत्र पेश किया और बताया कि दोनों पक्ष आपसी मतभेद सुलझाने के लिए तैयार हैं. एक दूसरे पर दर्ज केस वापस लेने को तैयार हैं. दोनों अब एक दूसरे को नाम के बंधन से आजाद करना चाहते हैं. पीठ को अवगत कराया कि दंपति ने आपसी मतभेदों को पूरी तरह से सुलझा लिया है. इसके बाद संविधान के अनुच्छेद 142 के आधार पर बेंच ने उमर और अब्दुल्ला का तलाक मंजूर कर दिया.

विज्ञापन

मामले को लेकर News 24 की स्पेशल वीडियो स्टोरी देखें और जानें कि उमर और पायल का तलाक क्यों हुआ?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ