हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Video: सियासत में Mehbooba Mufti की बेटी की एंट्री...न्यूज 24 पर इल्तिजा मुफ्ती Exclusive

जम्मू-कश्मीर में तीन फेज में चुनाव होने हैं, पहले फेज का चुनाव 18 सितंबर को होगा, जिसमें 24 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा।

विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती और बेटी इल्तिजा मुफ्ती। (File Photo)

Jammu-Kashmir Assembly Elections 2024: जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हैं। 20 अगस्त को यहां पहले चरण के मतदान के नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। बता दें जम्मू-कश्मीर में तीन फेज में चुनाव होने हैं, पहले फेज का चुनाव 18 सितंबर को होगा, जिसमें 24 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। इस बीच जम्मू-कश्मीर की राजनीति में पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती की एंट्री हुई है।  दरअसल, पीडीपी ने अपने 8 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है, जिसमें इल्तिजा मुफ्ती को बिजबिहाड़ा विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया गया है।

इल्तिजा मुफ्ती ने न्यूज 24 से एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर पीडीपी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जल्द ही पार्टी के अन्य उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की जाएगी। उनका कहना था कि जब से जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटाई गई है लोग परेशान हैं। लोगों को ऐसी सरकार चाहिए जो उनकी खुद की हो और वह उनके विकास के लिए काम करे। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव तो 6 साल पहले हो जाने चाहिए थे, इन्हें करवाने में देरी की गई है।

आगे बातचीत में  विधानसभा चुनाव में महबूबा मुफ्ती के चुनाव न लड़ने के सवाल पर वह बोलीं की यह उनका अपना निर्णय है, उनके इस फैसले को वापस लेना बड़ा मुश्किल है। वहीं, अपनी उम्मीदवारी पर उनका कहना था कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है वह विधानसभा सीट जीतकर उसे पूरा करेंगी।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें