हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Jammu Kashmir Election : उमर अब्दुल्ला ने क्यों उतारी टोपी, भावुक होकर जनता से क्या कहा? देखें Video

Jammu-Kashmir Election 2024 : जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में राजनीतिक पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रही हैं। लोकसभा चुनाव हार चुके उमर अब्दुल्ला ने भी गांदरबल सीट से नामांकन भरा।

विज्ञापन
Omar Abdullah (File Photo)

Jammu Kashmir Assembly Election 2024 : जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई। राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया। इस बार कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) दोनों पाटियां मिलकर चुनाव लड़ रही हैं। इस बीच एनसी नेता उमर अब्दुल्ला ने अचानक से अपनी टोपी उतार दी और भावुक हो गए। वीडियो में देखें पूरी स्टोरी?

उमर अब्दुल्ला ने गांदरबल से अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए गांदरबल से चुनाव जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि उन्हें लोगों की सेवा करने का एक मौका दें और जम्मू कश्मीर के विधानसभा चुनाव में उन्हें जिताएं। आज वे सिर्फ एक ही बात कहेंगे कि उनकी पगड़ी, टोपी और इज्जत जनता के हाथों में है। इस दौरान उनकी आवाज में लोकसभा चुनाव की हार का दर्द नजर आया और वे भावुक हो गए।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola