Jammu Kashmir Assembly Election 2024: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस घोषणा पत्र को हाथ बदलेगा हालात नाम दिया गया है। कांग्रेस ने अपने मैनिफेस्टो में युवाओं और महिलाओं को साधने की कोशिश की है। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर को पुनः राज्य का दर्जा दिलाए जाने की बात कही है। पार्टी ने भूमिहीन किसानों को हर साल 4 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही युवाओं को एक साल तक हर महीने 3500 रुपये का बेरोजगारी भत्ता देने का ऐलान किया गया है। प्रत्येक परिवार को मिलने वाला 5 किलो राशन को बढ़ाकर 11 किलो किया जाएगा। इसके अलावा सरकारी विभागों में खाली 1 लाख पदों को भरने के लिए सरकार 30 दिन के भीतर नौकरी कैलेंडर बनाएगी।
हालांकि इस घोषणा पत्र में धारा 370 का कहीं पर भी जिक्र नहीं था। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या कांग्रेस अब इस मुद्दे को भुला चुकी है। चुनाव में जम्मू-कश्मीर की रीजनल पार्टियां इस मुद्दे पर चुनाव लड़ रही हैं। स्वयं कांग्रेस की सहयोगी नेशनल काॅन्फ्रेंस धारा 370 हटाए जाने को लेकर केंद्र और बीजेपी पर निशाना साध रही है, लेकिन कांग्रेस के घोषणा पत्र में धारा 370 का जिक्र नहीं होना हैरानी भरा है। आइये वीडियो के जरिए जानते हैं कांग्रेस के घोषणा पत्र की बड़ी बातें।
संबंधित खबरें
CSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
13 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
15 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
1 day agoक्या विपक्ष के प्रदर्शन के बाद ज्ञानेश कुमार को देना पड़ेगा इस्तीफा?
1 day agoक्या खत्म हो गया इन 4 खिलाड़ियों का T20I करियर? नहीं मिल रहा मौका
1 day agoहार्दिक से लेकर चहल तक, IPL 2027 से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 10 खिलाड़ी
1 day agoआईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आई बड़ी अपडेट
1 day agoकैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना? जानिए क्या मिलते हैं संकेत
1 day ago4 टीमों का ऐलान, बदला कप्तान... BCCI ने एक दिन में लिए 6 बड़े फैसले
1 day agoरवि शास्त्री ने चुनी आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय टीम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines