हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

1800 छात्र, सिर्फ 6 क्लासरूम… राजस्थान के स्कूल में 300 करोड़ का हुआ घोटाला?

जयपुर के सरकारी कॉलेज में 1800 से ज्यादा छात्र पढ़ रहे हैं, करीब 30 प्रोफेसर हैं. लेकिन क्लासरूम महज 6. छात्रों का आरोप है कि पर्याप्त कमरे नहीं होने की वजह से नियमित पढ़ाई तक नहीं हो पा रही है.

विज्ञापन
जयपुर में सरकारी कॉलेज की बदहाली से परेशान छात्रों ने किया हंगामा (Photo: News24)

जयपुर के सरकारी कॉलेज में 1800 से ज्यादा छात्र पढ़ रहे हैं, करीब 30 प्रोफेसर हैं. लेकिन क्लासरूम महज 6. छात्रों का आरोप है कि पर्याप्त कमरे नहीं होने की वजह से नियमित पढ़ाई तक नहीं हो पा रही है. हैरानी की बात तो यह है कि कॉलेज के लिए 300 करोड़ के खर्च से नई बिल्डिंग भी बनकर तैयार है. वो भी पुराने कैंपस से महज 100 मीटर की दूरी पर. लेकिन छात्र कह रहे हैं कि तीन सालों से बिल्डिंग तैयार है और कॉलेज के शिफ्टिंग का इंतजार खत्म नहीं हो रहा. इसी समस्या को लेकर छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा. छात्राओं ने प्रिंसिपल और शिक्षकों को कमरे में प्रवेश के बाद मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया और खुद कॉलेज परिसर के बने एमपी थिएटर में बैठकर नारेबाजियां शुरू कर दी. छात्रों का कहना है कि क्लासरूम की कमी के चलते नियमित पढ़ाई नहीं हो पा रही है. कई बार एक दिन में सीमित विषयों की ही कक्षाएं लग पाती है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola