Jagannath Puri Ratna Bhandar

खुल गया रत्न भंडार... कड़ी सुरक्षा के बीच खुला जगन्नाथ मंदिर का खजाना, देखें Video

Ratna Bhandar Doors open in Jagannath Puri: जगन्नाथ मंदिर में मौजूद रत्न भंडार के दरवाजे खुल चुके हैं। 46 साल बाद रत्न भंडार को खोला गया है। हालांकि मंदिर के इस कमरे में कुल कितना खजाना है? इसकी रिपोर्ट अभी सामने नहीं आई है।

Ratna Bhandar Doors open in Jagannath Puri: 46 साल के लंबे इंतजार के बाद जगन्नाथ मंदिर में स्थित रत्न भंडार का दरवाजा खुल चुका है। पिछले 6 साल से इस दरवाजे की चाबी गायब थी। साल 2018 में ओडिशा हाईकोर्ट ने खजाने की जांच-पड़ताल करने के लिए रत्न भंडार खोलने का आदेश दिया था। मगर चाबी ना होने के कारण रत्न भंडार का गेट नहीं खुल सका था। वहीं अब कड़ी सुरक्षा के बीच जगन्नाथ मंदिर का ये रहस्यमयी दरवाजा खुल गया है। रत्न भंडार को खोलते समय मंदिर परिसर में भारी संख्या में पुलिस तैनात थी। प्रचलित मान्यताओं के अनुसार दो सांप रत्न भंडार की सुरक्षा करते हैं। ऐसे में रत्न भंडार खोलने से पहले सपेरों को भी बुलाया गया था। कहा जाता है कि इस रत्न भंडार में भगवान जगन्नाथ के बेशकीमती आभूषण मौजूद हैं। हालांकि कुल खजाने का आंकड़ा अभी तक सामने नहीं आया है। बता दें कि आज दोपहर 1:28 मिनट पर रत्न भंडार के दरवाजे खोले गए हैं। इस दौरान मंदिर के बाहर भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली हैं। देखें वीडियो…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ