Nishikant Dubey .jpg

'अमित शाह नहीं, राहुल गांधी उनसे डरते हैं...', नेता प्रतिपक्ष के बयान पर BJP MP निशिकांत दुबे ने साधा निशाना

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान को लेकर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने उन पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि अमित शाह डरते नहीं है आप उनसे डरते हैं. वो डराने वाले आदमी हैं.

लोकसभा में बुधवार को विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा था. राहुल गांधी ने कहा था कि अमित शाह डरते हैं इसलिए सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं हुए. उनके इस बयान के बाद सदन में जमकर हंगामा देखने को मिला था. वहीं, अब इस मामले को लेकर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे का बयान सामने आया है.

विज्ञापन

उन्होंने विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा, ‘देखिए सूर्य की तरफ थूक फेंकने से थूक किसको लगता है? अमित शाह डरते नहीं है आप उनसे डरते हैं. वो डराने वाले आदमी हैं. डराने वाले किसको जो देशद्रोही ताकत है, जो आतंकवादी हैं, जो नक्सलवादी हैं, जो देश को टुकड़े-टुकड़े करने की साजिश रचते हैं, वो सारे लोग उनसे डरते है… तो आप डर रहे हो.’

विज्ञापन

BJP सांसद ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आगे कहा, दूसरा सवाल यह है कि आपके किसी सर्टिफिकेट की आवश्यकता नहीं है. जनता ने वोट दिया है. जनता ने और माननीय प्रधानमंत्री जी ने उनको गृह मंत्री बनाया है. तो जब तक भारतीय जनता पार्टी को जनता वोट देती रहेगी मोदी जी प्रधानमंत्री बनते रहेंगे और मोदी जी अपने मंत्रिमंडल में तब तक माननीय गृह मंत्री जी को गृह मंत्री बनाते रहेंगे. आपकी कोई आवश्यकता नहीं है और आप निहायत ही अभद्र गलत मानसिकता के व्यक्ति हो. जिनको बड़े-छोटे का, पद की गरिमा का कोई मतलब नहीं और पार्लियामेंट के फोरम को आप गलत तरीके से उपयोग करना चाहते हो.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ